दिवाली पर नहीं मानें लोग, पटना में जहरीली हुई हवा

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने दिवाली के दिन पटना में पटाखा फोड़ने पर रोक लगा  दिया था। लेकिन फिर भी पटना के लोग नहीं मानें और कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी हुई। 

खबर के अनुसार दिवाली की रात आतिशबाजी होने से पटना की हवा काफी खराब हो गई हैं। आसमान में धुंध जैसे नजारा दिखाई दे रहा हैं। पटना में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 391 तक पहुंच गया हैं। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही हैं।

आपको बता दें की एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 391 तक पहुंचना यहां के बुजुर्गों, बच्‍चों और श्‍वास संबंधी बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए काफी खतरनाक हैं। इससे इन लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं तथा इन्हे कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने पटना में पटाखों को पूरी तरह से बैन कर दिया था। साथ ही साथ पटाखा बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस भी रद्द कर दिए थें और पटाखा फोड़ने पर भी बैन लगाया गया था। फिर भी पटना में आतिशबाजी हुई, जिससे हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। 

0 comments:

Post a Comment