खबर के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर बिहार में दिखाई दे रहा है। इससे पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, नालंदा सहित कई जिलों में 5 से 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ से ठंड हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट देखि जा रही हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें में अगले 72 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में दिन और रात के तापमान 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती हैं। जिसके कारण छठ में अर्घ्य के दौरान ठंड के साथ कोहरा होने का भी सामना करना पड़ सकता हैं।
आपको बता दें की पटना में रात का तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। यहां के न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। इसलिए बिहार के लोग ठंड की तैयारी शुरू कर दें। क्यों की राज्य के सभी जिलों में ठंड की दस्तक होने लगी हैं।
0 comments:
Post a Comment