खबर के अनुसार 10 नवंबर दोपहर 12 से शाम सात बजे और 11 नवंबर को तड़के दो से सुबह आठ बजे तह वाहन के परिचालन पर रोक रहेगी। हालांकि छठ व्रतियों के वाहनों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं होगा। वहीं छठ घाटों पर भी छठ व्रतियों को छोटी गाड़ियों को ले जाने पर छूट होगी।
वहीं छठ के दौरान पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर या खगौल जाने वाली बस किसी भी परिस्थिति में गांधी मैदान नहीं जा पाएंगी। इसको लेकर पटना यातायात प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिया हैं। इसलिए आप इन बातों का ध्यान रखें।
छठ में पटना की कई सड़कों पर नहीं चलेंगे वाहन, लिस्ट हुआ जारी?
दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ तक,
गायघाट पुल के नीचे,
कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक,
बाइपास थाना मोड़ से चौक शिकारपुर तक,
यू बाइपास करमलीचक मोड़ से पटना सिटी,
दीदाररगंज चेक पोस्ट से पश्चिमी अशोक राजपथ,
अशोक राजपथ में कारगिल चौक से पूरब दीदारगंज,
0 comments:
Post a Comment