खबर के अनुसार बिहार के साथ साथ झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में 10 नवंबर 2021 को छठ का महा त्यौहार मनाया जायेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह त्यौहार तीन दिनों तक चलने वाला त्यौहार हैं। इसे बिहार का सबसे खास पर्व माना जाता हैं।
आपको बता दें की छठ मइया का व्रत रखने वाले व विधि-विधान से पूजा करने वाले दम्पति को संतान सुख मिलता है। साथ ही साथ परिवार पर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता हैं और इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती हैं।
जानें नहाय खाय और खरना की तारीखें?
08 नवंबर 2021 दिन सोमवार को नहाय खाय से छठ पूजा का प्रारंभ होगा।
09 नवंबर 2021 दिन मंगलवार को खरना होगा।
10 नंवबर 2021 दिन बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।
11 नवंबर 2021 दिन गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment