खबर के अनुसार स्मार्ट सिटी योजना के तहत भागलपुर में बरारी पुल घाट से हनुमान घाट तक गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। इसके लिए करीब 162 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। इससे इन इलाकों की तकदीर पूरी तरह से बदल जाएगी।
आपको बता दें की भागलपुर में बनने वाले इस गंगा रिवर फ्रंट घाट पर लेजर शो देखने को मिलेगा। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए यहां हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही साथ यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेजर और वाटर स्क्रीन शो होगा।
गंगा रिवर फ्रंट पर घूमने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। गंगा नदी के किनारों पर हरियाली के साथ-साथ वाकिंग ट्रैक का निर्माण किया जायेगा। चारों ओर लाइटें लगाई जाएगी। यहां फूड, क्रिमिटेरिया, रोशनी व एप्रोच पथ का भी निर्माण किया जायेगा।
0 comments:
Post a Comment