पटना : आज डूबते हुए सूर्य को पड़ेगा अर्घ्य, जानिए सूर्यास्त का समय

धर्म डेस्क: पटना सहित देशभर में छठ का पर्व शुरू हो गया हैं। आज लोग डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। साथ ही साथ भगवान सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आज सूर्यास्त का समय क्या हैं तथा कितने बजे आपको भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देनी चाहिए। 

आज डूबते हुए सूर्य को पड़ेगा अर्घ्य, जानिए सूर्यास्त का समय?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर है और छठ पूजा के चौथे दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर है। इस अवधि में अर्घ्य देना लाभकारी रहेगा।

सूर्य मंत्र : 'ओम सूर्याय नमः' या फिर ओम घृणिं सूर्याय नमः, ओम घृणिं सूर्य: आदित्य:, ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय, सहस्त्रकिरणाय मनोवांछित फलं देहि देहि स्वाहा।।

ज्योतिष के अनुसार भगवान देव को अर्घ्य देते समय इन मंत्रों का जाप करें। इससे भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा आपके दैनिक जीवन पर बनी रहेगी। साथ ही साथ परिवार में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होगी तथा जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment