पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर के इन घाटों पर खूबसूरत होती है छठ पूजा

न्यूज डेस्क: बिहार में छठ पूजा का पर्व शुरू हो गया हैं। पूरी दुनिया में इस पर्व की चर्चा की जा रही हैं। क्यों की इस पर्व में छठ व्रती 36 घंटे का व्रत रखते हैं। इतना ही नहीं व्रत के दौरान वह पानी भी ग्रहण नहीं करते हैं और भगवान सूर्यदेव की उपासना करते हैं।

खबर के अनुसार ऐसे तो बिहार के कई घाटों पर छठ की पूजा की जाती हैं। लेकिन पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर के घाटों पर छठ पूजा की खूबसूरती देखने लायक होती हैं। कहते हैं की इन घाटों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा बनी रहती हैं।

पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, बक्सर के इन घाटों पर खूबसूरत होती है छठ पूजा।

कालीघाट, पटना: आपको बता दें की पटना के इस कालीघाट पर छठ पूजा की खूबसूरती सबसे अनमोल मानी जाती हैं। यहां का नजारा देखने लायक होता हैं। 

देओ, औरंगाबाद: आपको बता दें की औरंगाबाद के देओ में भगवान सूर्य देव का प्रसिद्ध मंदिर हैं। इस मंदिर में दूर-दूर से लोग छठ पूजा करने आते हैं। यहां लोगों की मनोकामना पूरी होती हैं। 

कष्टहरणी घाट, मुंगेर: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान राम सीता के साथ विवाह करके मिथिला से अयोध्या वापस लौट रहे थे तक माता सीता ने इस जगह पर छठ पूजा की थी।

रानी घाट, बक्सर: आपको बता दें की बक्सर जिला का रानी घाट छठ पूजा के लिए जाना जाता हैं। यहां दूर-दूर से लोग छठ पूजा करने आते हैं।

0 comments:

Post a Comment