दरभंगा, पटना में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज, रहें सावधान

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चार नबंवर को बिहार में कोरोना के पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसमे से दो मरीज दरभंगा तथा तीन नए संक्रमित मरीज पटना के रहने वाले हैं।

खबर के अनुसार बिहार में इस समय कुल 44 सक्रिय मरीज हैं। जिसका राज्य के अलग-अलग जिलों में इलाज किया जा रहा हैं। वहीं दरभंगा और पटना में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इन जिलों में अलर्ट पर हैं। 

आपको बता दीं की बिहार में त्योहारों का सीजन चल रहा हैं। इन सीजन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। इसी को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा हैं। साथ ही साथ छठ के मौके पर अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के टीम को नदी घाट पर भी तैनात करने के आदेश दिए हैं। 

अगर आप छठ पूजा पर नदी घाट जातें हैं तो आप मास्क आवश्य लगाए। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंस का पालन करें और बिहार सरकार द्वारा बनाये गए कोरोना गाइडलाइन के सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सकें। 

0 comments:

Post a Comment