छठ पूजा: पटना, रांची, लखनऊ सहित कई शहरों में बैंक रहेंगे बंद, यहां देखिये लिस्ट

न्यूज डेस्क: छठ के पर्व के कारण पटना, रांची, लखनऊ सहित कई शहरों में बैंक रहेंगें। ऐसे में अगर बैंक का काम हैं तो आप आज ही निपटा लें। क्यों की कल बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसको लेकर बैंकों के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।

आपको बता दें की छुट्टी के दौरान बैंकों में काम कार्य नहीं होंगे। लेकिन आप ऑनलाइन के द्वारा पैसों की लेन-देन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। साथ ही साथ एटीएम में भी पैसे मौजूद रहेंगे। 

आपको बता दें की छठ को लेकर रांची में 10 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। वहीं पटना में 10 और 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा के उपलक्ष्य में 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हलाकि लखनऊ सहित यूपी में बैंक बंद रहेंगे या नहीं इसकी सूचना आरबीआई की साइट पर अभी तक नहीं दी गई हैं।

बैंकों में कब-कब रहेगी छुट्टी। 

10 नवंबर को पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।

11 नवंबर को पटना में बैंक बंद रहेंगे। 

12 नवंबर को शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 

13 नवंबर को शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

14 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

19 नवंबर को बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

21 नवंबर को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

22 नवंबर को बेंगलुरू में बैंक बंद रहेंगे। 

23 नवंबर को शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर को शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

28 नवंबर को  रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 

0 comments:

Post a Comment