दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान के एक वर्ष पूरे, पटना एयरपोर्ट से निकला आगे

न्यूज डेस्क: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान के एक वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट ने कई बड़े रिकॉड अपने नाम किये हैं। साथ ही साथ कई मामलों में पटना एयरपोर्ट से भी आगे निकल गया हैं। 

खबर के अनुसार जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा कि एक वर्ष के भीतर दरभंगा एयरपोर्ट ने कई कीर्तिमान बनाए हैं। इस दौरान दरभंगा एयरपोर्ट  से सवा पांच लाख यात्रियों ने यात्रा की। इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। 

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री ने कहा की यात्रियों की यात्रा के साथ-साथ इस एयरपोर्ट से करीब 36 लाख टन लीची बाहर भेजी गई। बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक सामान भी यहां उतरा गया। यह दरभंगा तथा आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी बात हैं।

आपको बता दें की दरभंगा में एयरपोर्ट के निर्माण होने से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार सहित नेपाल के तराई क्षेत्र के लोग दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ रहें हैं। जिससे पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या कम होती जा रही हैं और दरभंगा एयरपोर्ट आगे निकलता जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment