आप ये जान कर चौक जाएंगे की बिहार के कई लोग पेट्रोल भराने के लिए यूपी आते हैं वहीं बिहार के कई लोग पेट्रोल भराने के लिए झारखंड आते हैं। क्यों की यूपी और झारखंड में पेट्रोल पर वैट कम हैं। जिसके कारण बिहार के मुकाबले यहां पेट्रोल सस्ता मिलता हैं।
देवरिया-सीवान,
आपको बता दें यूपी के देवरिया के सोहनपुर में पेट्रोल 95.01 रुपये का मिल रहा है, जबकि बिहार के सीवान मैरवा में पेट्रोल की कीमत 107.62 रुपये है। यानि की दोनों जगह के पेट्रोल रेट में करीब 12.37 रुपये का अंतर हैं।
जमुई-देवघर,
बिहार के जमुई में पेट्रोल 107.95 रुपये बिक रहा है, जबकि झारखंड के देवघर में 98.20 रुपये प्रति लीटर है। यानि की दोनों जगह के पेट्रोल रेट में 9.75 रुपये प्रति लीटर का अंतर हैं।
पटना-रांची,
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 106.01 रुपये लीटर हैं। जबकि झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल का रेट 98.70 रुपये प्रति लीटर हैं।
0 comments:
Post a Comment