बाराबंकी, देवरिया, गोरखपुर के लोग बनाये ई-श्रम कार्ड, मिलेगा 500-500 रुपये

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रहने वाले वैसे लोग जिनके पास ई-श्रम कार्ड हैं उन लोगों को योगी सरकार के द्वारा दिसंबर से मार्च महीने तक 500-500 रुपये दिया जायेगा। 

बाराबंकी, देवरिया, गोरखपुर सहित सभी जिलों के लोग ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं और फटाफट ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। आपको बता दें की योगी सरकार के इस ऐलान के बाद ई-श्रम कार्ड बनाने वालों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही हैं। 

योगी सरकार ने कहा है की मार्च, 2022 तक ऐसे 3 करोड़ से ज्यादा मजदूरों को 500-500 रुपये उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं तथा जिनके पास ई-श्रम कार्ड हैं। इसलिए आप इसे बनाने में देर ना करें। 

ऐसे करें आवेदन : अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनाना चाहते हैं तो https://eshram.gov.in/home वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी आप 4434 टोल फ्री नंबर से प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन के लिए दस्तावेज : आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर होगी चाहिए तभी आप आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment