खबर के अनुसार बुधवार को गुरुवार को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ एवं उत्तर गुजरात के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा चेतावनी जारी किया गया हैं। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
बता दें की गुजरात के राजकोट, जूनागढ़, कच्छ, मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, सुरेेंद्रनगर और बनासकांठा जिले में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं तो वहीं कुछ स्थान पर भारी बारिश के भी आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात में मानसून का सिस्टम पिछले कुछ दिनों से सक्रिय हैं। जिसके कारण राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश हो सकती हैं। अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना हैं।

0 comments:
Post a Comment