खबर के अनुसार बिहार सरकार ने विकास मित्रों की सैलरी दोगुनी कर दी हैं। जबकि रसोइया और सैप जवानों की सैलरी में भी बढ़ोत्तरी किया हैं। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिससे इन जिलों को अब ज्यादा वेतन प्राप्त होगा।
बता दें की सरकार ने विकास मित्रों की सैलरी 13 हजार 700 रुपए प्रति माह से बढ़कर अब 25 हजार रुपए कर दी हैं। यानि की इनकी सैलरी में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई हैं। जबकि रसोइया के मानदेय 13 हजार 110 से बढ़ाकर 15 हजार 100 रुपए कर दिया गया हैं।
वहीं तालीमी मरकज की मानदेय 11 हजार से बढ़ाकर 22 हजार रूपये किया गया हैं। जबकि SAP जवानों में जूनियर कमीशंड ऑफिसर का मानदेय 20 हजार 700 रुपए से बढ़ाकर 23 हजार 800 रुपए। वहीं सैप जवानों के मानदेय 17 हजार 250 रुपए से बढ़ाकर 19 हजार 800 रुपए किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment