खबर के अनुसार मंगलवार को पटना में डेंगू के 121 नए मरीज मिले हैं। जबकि जमुई में 22 नए डेंगू मरीज की पहचान की गई हैं। जबकि भागलपुर में डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। वहीं औरंगाबाद में 16, सारण में 15 नए डेंगू मरीज मिले हैं।
बता दें की इसके अलावे भी बिहार के अन्य कई जिलों में भी डेंगू मरीज की पुष्टि हुई हैं। इसतरह से राज्य के अलग-अलग जिलों में डेंगू का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा हैं। जिसे देखते हुए बक्सर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया हैं तथा लोगों को डेंगू से बचने की जानकारी दी जा रही हैं।
डेंगू से बचने के उपाय?
1 .अपने आस पास के इलाकों में सम्पूर्ण स्वच्छता का ध्यान रखें।
2 .बारिश के पानी को किसी भी जगह पर इकठ्ठा न होने दें।
3 .गमलों और कूलर के पानी को हर दिन बदलते रहें।
4 .मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का प्रयोग करें।
5 .डेंगू के प्रारम्भिक लक्षणों को अनदेखा न करें।
6 .सुबह, शाम फूल स्लेब वाले कपड़े पहने।

0 comments:
Post a Comment