खबर के अनुसार नई दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर 9 सितंबर को 6 ट्रेनें कैंसिल रहेगी। जबकि 10 सितंबर को 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं इस सेक्शन में 11 सितंबर को 2 पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी। इससे लोगों को आने-जानें में परेशानी हो सकती हैं।
अगर आप नई दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी समेत हरियाणा के अन्य कई रूट्स पर सफर करने वाले हैं तो आप घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें, ताकि यात्रा में आपको कोई परेशानी न हो।
ये ट्रेनें भी रहेगी रद्द।
मेरठ-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 9,10 को रद्द रहेगी।
हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन 9, 10, 11 सितंबर को रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 14085 एक्सप्रेस 8,9,10 सितंबर को रद्द रहेगी।
नई दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस अप-डाउन में 8, 9 सितंबर को रद्द रहेगी।

0 comments:
Post a Comment