बक्सर : बिहार में मोबाइल ऐप से बनाएं आयुष्मान कार्ड

बक्सर : बिहार में अगर किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बना हैं तो वो मोबाइल ऐप की मदद से आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड बन जानें के बाद इसी ऐप के माध्यम से इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार में सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर ऐप इंस्टॉल करके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और आसानी के साथ इसे बना सकते हैं। 

बता दें की सरकार आयुष्मान कार्ड धारकों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा देती हैं। इसका लाभ आयुष्मान भारत योजना में शामिल सभी सरकारी अस्पतालों के साथ साथ कुछ निजी अस्पतालों में भी मिलता हैं। जहां आप मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

किसे मिलेगा लाभ : शहरी क्षेत्र के आर्थिक रूप से गरीब, बीपीएल कार्डधारी, जिनके घरों में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं हैं, वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार में मोबाइल ऐप से बनाएं आयुष्मान कार्ड?

1 .आप मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें।

2 .इसके बाद ऐप में अपना आधार नंबर दर्ज करें। 

3 .अब आयुष्मान कार्ड अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

4 .मांगी गई जानकारी ऐप पर चरणबद्ध तरीके से दर्ज कर सब्मिट करें। 

0 comments:

Post a Comment