अहमदाबाद -गोरखपुर और सूरत-छपरा ट्रेन के मार्ग में बदलाव

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने अहमदाबाद -गोरखपुर और सूरत-छपरा ट्रेन के मार्ग में बदलाव किये हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार वाराणसी जं. यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इण्टरलॉक/नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये हैं। जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन को कैंसिल भी किया हैं। इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

अहमदाबाद -गोरखपुर और सूरत-छपरा ट्रेन के मार्ग में बदलाव?

ट्रेन नंबर 19489 : अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस  03, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं०-वाराणसी सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.- जौनपुर - औड़िहार के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर 19490 : गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 04,06, 07, 08, 09, 10, 11, 13, 14, 15, 16, 17, 18 सितंबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी सिटी - वाराणसी जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं. के रास्ते चलेगी। 

ट्रेन नंबर 19045 : सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20,21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 सितंबर, 01, 02, 04, 05, 06, 08, 09, 11, 12, 13 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.- शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं.-जंघई जफराबाद-शाहगंज के रास्ते चलेगी। 

ट्रेन नंबर 19046 : छपरा-सूरत एक्सप्रेस 12, 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29, 30 सितंबर, 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को अपने निर्धारित मार्ग भााहगंज- वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जफराबाद - जंघई प्रयागराज जं. के रास्ते चलेगी।

0 comments:

Post a Comment