बक्सर : बिहार में 70692 शिक्षकों की होगी नई भर्ती

बक्सर : बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 70692 शिक्षकों की नई भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंजूरी प्रदान कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार नीतीश कैबिनेट की बैठक में दूसरे चरण में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के माध्यम से 70692 शिक्षकों की नई भर्ती को लेकर स्वीकृति दी गई हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर आयोग के द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। 

बता दें की बिहार में 6 से 12 तक के अध्यापकों के 69692 पदों पर भर्ती होगी। जबकि पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 1000 पद को शामिल किया गया हैं, जिनकी भर्ती की जाएगी। भर्ती की यह प्रक्रिया पहले चरण की तरह ही होगी। 

इन पदों पर होगी भर्ती। 

6-8 तक के 31982 शिक्षकों की भर्ती होगी।

9-10 तक के18880 शिक्षकों की भर्ती होगी।

11-12 तक के 1883 शिक्षकों की भर्ती होगी।

0 comments:

Post a Comment