श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त : पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को रात 11:57 बजे से मध्य रात्रि 12:42 बजे तक हैं। आप इस अवधि में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मना सकते हैं और भगवान कृष्ण की पूजा आराधना कर सकते हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें इन पांच मंत्रों का जाप?
1. वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ।।
2. वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वरः ।
जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम ।।
3 .ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय ।।
4 . कृं कृष्णाय नमः ।।
5 .ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
ऐसे करें मंत्र जाप : आप भगवान कृष्ण की पूजा करने के दौरान इन मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार कर सकते हैं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment