बक्सर : बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लोन की वसूली शुरू

बक्सर : बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेकर कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों से ऋण वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों में नौकरी प्राप्त करने के बाद भी करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन नहीं चुकाया हैं। ऐसे लोगों को अब विभाग के द्वारा नोटिश भेजा जा रहा हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

बता दें की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत सरकार पढ़ाई करने के लिए चार लाख तक लोन उपलब्ध कराती हैं। इस लोन को नौकरी लगने पर वापस करना पड़ता हैं। वहीं अगर नौकरी नहीं लगता हैं तो छात्रों को शपथ पत्र ऑनलाइन के द्वारा जमा करना होता हैं। 

नियमानुसार युवाओं को अगले छह महीने तक ऋण वसूली निलंबित रखने के लिए शपथ पत्र देना होगा, जिसमे ये बताना होगा की वो अभी बेरोजगार हैं। वहीं शपथ पत्र जमा नहीं करने वाले युवा डिफॉल्टर माने जाएंगे और उनपर केस दर्ज कराया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment