झारखंड के रांची और जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप

न्यूज डेस्क: झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के रांची और जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में अलर्ट हो गई हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को जमशेदपुर में डेंगू के 25 नए मरीज को चिन्हित किया गया हैं। जबकि राजधानी रांची में भी प्रतिदिन डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। जिससे रांची में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई हैं और इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। 

बता दें की जमशेदपुर और रांची के अलावे झारखंड के अन्य कई जिलों में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा हैं। इस समय झारखण्ड के करीब 10 जिले डेंगू की चपेट में हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं, ताकि डेंगू से खुद को बचाया जा सकें। 

डेंगू के संकेत : अगर अचानक तेज बुखार, सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान, उल्टी आना, दस्त आदि की समस्या हो रही हैं तो ये डेंगू के संकेत हैं, ऐसी परेशानी होने पर आप डॉक्टर की सलाह आवश्य लें और डेंगू की जांच कराये।

0 comments:

Post a Comment