बक्सर : दूध की मशीन है ये गाय, बिहार में करें पालन

बक्सर : बिहार के लोग अगर आप दूध का बिजनेस करना चाहते हैं तो आप गिर, साहिवाल और थारपारकर नस्ल की गाय का पालन करें। इस नस्ल की गाय को दूध की मशीन माना जाता हैं। ये गाय भारत में सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय हैं। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार गिर, साहिवाल और थारपारकर नस्ल के गाय के लिए अनुदान का लाभ दे रही हैं। सभी वर्ग के किसानों या पशुपालकों को राज्य सरकार के द्वारा इसके लिए सब्सिडी उपलब्ध कराया जा रहा हैं। बिहार के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। 

दूध की मशीन है ये गाय, बिहार में करें पालन?

1 .गिर गाय : गिर गाय के शरीर का रंग लाल होता है, इस गाय के शरीर के ऊपर गहरे भूरे या लाल रंग के धब्बे पाए जाते है। यह गाय प्रतिदिन औसतन 12 से 20 लीटर तक दूध देती है। इस गाय के पालन से अच्छी कमाई की जा सकती हैं।

2 .साहिवाल : इस गाय में रोजाना 10 से 20 लीटर दूध देने की क्षमता होती है। इस गाय के पालन से आप दूध के कारोबार को तेजी से बढ़ा सकते हैं। 

3 .थारपारकर नस्ल : यह गाय अधिक दूध देने के लिए जानी जाती हैं। यह रोजाना 10 से 15 लीटर तक दूध देती हैं। आप चाहें तो इस गाय का पालन कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment