पटना, भागलपुर, बक्सर समेत इन जिलों में ठनका का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों तक बिहार में मानसून का सिस्टम एक्टिव रहने वाला हैं। जिसके कारण पटना, भागलपुर, बक्सर समेत कई जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट हैं। 

मौसम विभाग ने भागलपुर और बांका समेत 18 जिलों में ठनका गिरने की संभावना जताई हैं। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले दिनों बिहार में ठनका से कई लोगों की मौत हो गई हैं। 

बता दें की बिहार के सटे क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र विकसित होने के कारण पटना, बक्सर, भोजपुर, भागलपुर, बांका, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय और अरवल में अच्छी बारिश हो सकती हैं। 

इन जिलों के अलावे बिहार के अन्य कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। वहीं इन जिलों में एक दो स्थान पर ठनका गिरने की संभावना हैं। आठ और नौ सितंबर को इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment