अहमदाबाद में भूमि स्वामित्व का रिकॉर्ड डाउनलोड करें

न्यूज डेस्क: अहमदाबाद में अगर आप कोई जमीन खरीद रहे हैं तो आप सबसे पहले उस जमीन के भूमि स्वामित्व का रिकॉर्ड ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको जमीन से संबंधित सभी तरह की जानकारी मिल जाएगी। 

भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड क्या हैं : गुजरात में 7/12 भूमि स्वामित्व का रिकॉर्ड होता है। इसमें जमीन के मालिक का नाम, जमीन का प्रकार और जमीन का क्षेत्रफल आदि शामिल है। इसकी मदद से आप जमीन की पूरी डिटेल्स के बारे में जान सकते हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें भूमि स्वामित्व का रिकॉर्ड?

1 .आप वेबसाइट https://revenuedepartment.gujarat.gov.in/ पर जाए। 

2 .होम पेज पर लैंड रिकॉर्ड 7/12 का विकल्प होगा, उसपर क्लिक करें।

3 .अब लैंड रिकॉर्ड चेक करने का दो विकल्प मिलेगा। ग्रामीण (Rural) और शहरी (Urban).

4 .आप अहमदाबद नगर निगम के अंदर चेक कर रहे हैं तो शहरी (Urban) पर क्लिक करें। 

5 .7/12 रिकॉर्ड चेक करने के लिए Old Scanned VF-7/12 Details विकल्प को सेलेक्ट करें। 

6 .अब आप अपना जिला, तालुका, गांव और सर्वे नंबर आदि की जानकारी भरके सर्च पर क्लिक करें। 

7 .इसके बाद 7/12 भूमि स्वामित्व का रिकॉर्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड करें।

0 comments:

Post a Comment