बक्सर : बिहार STET-2023 का रिजल्ट होगा जारी

बक्सर : बिहार STET-2023 एग्जाम देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार STET-2023 का रिजल्ट जारी होने वाला हैं। इसको लेकर बिहार बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होगा। 

खबर के अनुसार बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 के कुल 40 विषयों (पेपर-1 के 16 और पेपर 2 के 24) का एग्जाम 4 से 5 सितंबर को राज्य के अलग-अलग जिलों में आयोजित किया गया था। अब इसका रिजल्ट आने वाला हैं। 

बता दें की बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2023 का रिजल्ट म मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति से तैयार कर रहा हैं। जल्द ही बोर्ड अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल से रिजल्ट से संबंधित सूचना को जारी करेगा। 

बिहार STET-2023 के लिए पासिंग मार्क्स?

सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी।

पिछड़ा वर्ग के लिए पासिंग मार्क्स 45.5 फीसदी।

अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए पासिंग मर्क्स 42.5 फीसदी

एससी, एसटी वर्ग के लोगों के लिए पासिंग मार्क्स 40 फीसदी।

दिव्यांग वर्ग के लिए 40 फीसदी और महिला के लिए पासिंग मार्क 40 फीसद हैं।

0 comments:

Post a Comment