तत्काल के लिए आवेदन प्रक्रिया।
बिहार में तत्काल जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र के लिए आपको अपने प्रखंड कार्यालय जाना होगा और आवेदन के लिए फॉर्म लेने होंगे। इसके बाद फॉर्म को भरकर काउन्टर पर आवेदक को उपस्थित होकर कागजातों पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद इसे जमा करें, आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसी दिन या दूसरे दिन आपको प्रमाणपत्र मिल जायेगा।
सामान्य तरीकों से आवेदन प्रक्रिया।
अगर आप सामान्य तरीकों से जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र बनाना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://rtps.bihar.gov.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के दस दिन के अंदर आपके ईमेल आईडी पर प्रमाणपत्र भेज दिया जायेगा। जिसमे बाद आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment