पटना और भागलपुर के बाद बेगूसराय, सारण, मुंगेर में भी डेंगू का प्रकोप

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना और भागलपुर के बाद बेगूसराय, सारण, मुंगेर में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राजधानी पटना में डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में डेंगू के 46 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मंगलवार को बिहार के बेगूसराय में भी डेंगू के तीन नए संक्रमित मरीज की पहचान की गई हैं। 

आपको बता दें की बिहार के मुंगेर में मंगलवार को सदर अस्पताल में डेंगू के सात मरीज भर्ती हुए हैं। जबकि सारण जिले में अबतक डेंगू के 38 मरीज मिल चुके हैं। इसतरह से डेंगू का प्रकोप बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ रहा हैं।

डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ डेंगू से बचाव को लेकर जरुरी कदम उठाने को कहा गया हैं, ताकि बिहार में डेंगू के बढ़ते मामलों को कम किया जा सके।

0 comments:

Post a Comment