अयोध्या बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब

न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार मिलकर अयोध्या को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक हब बनाने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट को मुताबिक राम मंदिर के निर्माण के साथ साथ अयोध्या में अलग से करीब 32 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं।

खबर के अनुसार मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में चल रहे डेवलपमेंट को लेकर दिल्ली में मीटिंग की हैं। इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अयोध्या के कमिश्नर और डीएम भी पहुंचे। पीएम ने इस दौरान विकास कार्य की जानकारी ली। 

बता दें की अयोध्या में सरकार 320 करोड़ की लागत से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना रही हैं। इस एयरपोर्ट का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चूका हैं। साल 2024 तक अयोध्या का यह एयरपोर्ट विमान सेवा के लिए बहाल हो जायेगा। 

इन प्रोजेक्ट पर चल रहा काम?

अयोध्या में 320 करोड़ से बन रहा एयरपोर्ट।

अयोध्या में 219 करोड़ की लागत से बन रहा बस स्टैंड। 

अयोध्या में  230 करोड़ की लागत से बन रहा अयोध्या जंक्शन। 

अयोध्या में ताज ग्रुप के द्वारा जल्द ही फाइव स्टार होटल बनाया जायेगा। 

योगी सरकार ने 20 से ज्यादा हॉस्पिटैलिटी की कंपनियों को लाइसेंस दिया हैं।

अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा हैं। साथ ही कई तरह के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment