बिहार के पटना, आरा, बक्सर समेत इन जिलों के जेल में सख्ती

न्यूज डेस्क: बिहार के जेलों में बंद कैदियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, आरा, बक्सर समेत 15 जिलों के जेलों में कैदियों के लिए सख्त पहरेदारी होगी। इसके लिए इन जेलों में टावर ऑफ हारमोनिक कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम लगाया जाएगा।

खबर के अनुसार बिहार के जेलों में कई कैदी ऐसे हैं जो चोरी छिपे मोबाइल का इतेमाल करते हैं। इन कैदियों के मोबाइल सिस्टम को जाम करने के लिए कॉल ब्लॉकिंग टावर लगाया जायेगा। इससे जेल में मोबाइल का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो जायेगा। 

बता दें की गृह विभाग ने पहले चरण में आठ केंद्रीय कारा समेत 15 प्रमुख जेलों में टावर ऑफ हारमोनिक कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं इन जेलों में नियमित जांच के लिए स्कैनर व फ्रिस्किंग मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

इन जिलों में लगेगा कॉल ब्लॉकिंग सिस्टम?

केंद्रीय कारा गया, 

मुंगेर जिला कारा, 

छपरा जिला कारा, 

दरभंगा जिला कारा, 

सहरसा जिला कारा, 

बक्सर केंद्रीय कारा, 

दानापुर उप-कारा, 

केंद्रीय कारा पूर्णिया, 

भागलपुर केंद्रीय कारा, 

केंद्रीय कारा मोतिहारी, 

पटना सिटी उप-कारा,

आदर्श केंद्रीय कारा बेउर, 

फुलवारीशरीफ जिला कारा, 

भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा, 

शहीद खुदीराम केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर, 

0 comments:

Post a Comment