वाराणसी के रास्ते चलने वाली सूरत-छपरा क्लोन ट्रेन रद्द रहेगी

न्यूज डेस्क : वाराणसी के रास्ते चलने वाली सूरत-छपरा क्लोन स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने सूरत-छपरा क्लोन स्पेशल ट्रेन के चार फेरे रद्द कर दिए हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा सूचना भी जारी किया गया हैं, ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। 

खबर के अनुसार वाराणसी स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण सूरत-छपरा ट्रेन को कैंसिल करने का फैसला किया गया हैं। इसके अलावे रेलवे के द्वारा अन्य कई ट्रेनों के परिचालन को भी रद्द किया गया हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द?

ट्रेन संख्या 09065 : सूरत-छपरा क्लोन स्पेशल 11, 18, 25 सितंबर, 2 और 9 अक्टूबर को सूरत से रद्द रहेगी। इस दिन इसका परिचालन नहीं होगा।

ट्रेन संख्या 19061 : मुम्बई सेंट्रल-बरौनी समर स्पेशल 19, 26 सितंबर, 3, 10 अक्टूबर को मुंबई से रद्द रहेगी। इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। 

इस ट्रेन के मार्ग में बदलाव?

ट्रेन नंबर 19045/19046 : सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन 11 सितंबर से 15 अक्टूबर तक शाहगंज, बनारस, जिवनाथपुर के बदले वाया प्रयागराज, जंघई, जाफराबाद, शाहगंज के रास्ते चलेगी।

0 comments:

Post a Comment