खबर के अनुसार वाराणसी जंक्शन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु एनआई कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया हैं। जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द भी कर दिया गया हैं।
पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी?
ट्रेन नंबर 19421 : अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 24 सितंबर 2023 और 01 अक्टूबर 2023 एवं 08 अक्टूबर 2023 को अहमदाबाद से खुलने वाली ट्रेन मनिकपुर-प्रयागराज-वाराणसी-पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलायी जायेगी।
ट्रेन नंबर 19422 : पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 26 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2023 एवं 10 अक्टूबर 2023 को पटना से खुलने वाली ट्रेन पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-वाराणसी-प्रयागराज- मनिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

0 comments:
Post a Comment