इंदौर : एमपी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एमपी पीसीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

पद का नाम :  पदों की संख्या। 

उप पुलिस अधीक्षक: कुल 22 पद। 

नायब तहसीलदार: कुल 3 पद।

सहकारी निरीक्षक: कुल 122 पद।

आबकारी उप निरीक्षक: कुल 3 पद।

विकास खंड अधिकारी: कुल 16 पद।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी: कुल 17 पद।

अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त: कुल 17 पद।

राज्य प्रशासनिक सेवा उप-जिला अध्यक्ष: कुल 27 पद।

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगा। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकेंगे। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://mppsc.mp.gov.in/

आवेदन की तिथि : 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2023 तक। 

नौकरी करने का स्थान : मध्य प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment