जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिले में विभिन्न कंपनियों के 11135.98 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध हैं। वहीं रिटेलर दुकानदारों के स्टॉक में 8160.95 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हैं।
बता दें की जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान अपने जरूरत के अनुसार यूरिया खाद की खरीदारी करें और इसे स्टॉक करने के चक्कर में न रहें। दरअसल कई बार बाजार में यूरिया की मांग बढ़ने पर कुछ लोग ऐसे स्टॉक करने लगते हैं।
जिला कृषि कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार खरीफ में बक्सर जिले को 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता होती है। इस साल अच्छी मात्रा में यूरिया खाद मौजूद हैं, इससे किसानों को इसकी खरीदारी में परेशानी नहीं होगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment