बक्सर : बिहार के सरकारी स्कुलों में MTS की भर्ती

बक्सर : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में MTS की भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। साथ ही साथ जिलों की सूची भी जारी की गई हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के मिड डे मील निदेशालय ने एमटीएस के पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंदर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बहुत जल्द ऑफलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

बता दें की बिहार के 26 अलग-अलग जिलों में ये भर्तियां निकाली गईं हैं। वहीं अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग कंपनियों का भी चयन किया गया है, जिनके माध्यम से आप आवेदन कर सकते हैं। आप जिस जिले से आवेदन करना चाहते हैं आपको उस जिले की आउटसोर्सिंग कंपनी से संपर्क कर आवेदन करना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी : बिहार के सरकारी स्कूलों में एमटीएस के पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद आपको 14000 रुपये हर महीने की सैलरी दी जाएगी। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://state.bihar.gov.in/educationbihar/CitizenHome.html

0 comments:

Post a Comment