खबर के अनुसार किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये देती हैं। ये पैसा तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता हैं। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को सरकार ने ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें की बक्सर जिले में जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराया हैं उनके लिए राजस्व ग्राम वार कैंप का आयोजन 4 से 25 सितंबर तक कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस कैंप में उपस्थित होकर जिले के किसान ई केवाईसी को पूरा करें।
सरकार ने साफ कर दिया हैं की यदि किसान ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं कराते हैं तो वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त से वंचित हो जाएंगे और उनके खाते में दो हजार रुपये की राशि नहीं पहुंच पायेगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
आवेदन और ई-केवाईसी कराने की वेबसाइट : https://pmkisan.gov.in/

0 comments:
Post a Comment