बक्सर : बिहार में कोल्ड स्टोरेज यूनिट लगाने के लिए पैसा देगी सरकार

बक्सर : बिहार में किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोल्ड स्टोरेज यूनिट लगाने के लिए सरकार के द्वारा पैसा दिया जायेगा। ये पैसा किसानों को सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर सूचना जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज यूनिट (टाइप -2) स्थापित करने के लिए सरकार के द्वारा अनुदान दिया जायेगा। इसके लिए इकाई लागत 10000 प्रति MT निर्धारित किया गया हैं। वहीं सहायतानुदान 35% मिलेगा। 

बता दें की कोल्ड स्टोरेज की सुविधा न मिलने के कारण किसानों की कई फसले खराब हो जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानों को कोल्ड स्टोरेज यूनिट (टाइप -2) लगाने के लिए अनुदान दे रही हैं। राज्य के किसान चाहें तो इसका लाभ उठा सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन : कोल्ड स्टोरेज यूनिट (टाइप -2) स्थापित करने के लिए अगर आप अनुदान लेना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जा कर इस योजना की जानकारी लें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment