खबर के अनुसार जिला मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिले में डेंगू के 28 मरीज मिल चुके हैं। वहीं मलेरिया के कुल 18 केस पाए गए हैं। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन सावधानी बरती जा रही हैं।
बता दें की डेंगू को कंट्रोल करने के लिए मलेरिया विभाग की टीम घरों में जाकर लोगों के यहां कूल, टंकी और संभावित स्थानों पर डेंगू का लार्वा चेक कर रही हैं। साथ ही साथ डेंगू को रोकने के लिए लोगों को कई तरह की जानकारी दी जा रही हैं।
दरअसल आगरा के अलग-अलग इलाकों में पिछले एक हफ्ते से रोजाना डेंगू और मलेरिया के एक-दो मरीज निकल रहे हैं। जिससे कई जगहों पर डेंगू फैलने का खतरा हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। साथ ही साथ मच्छरों से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment