खबर के अनुसार बिहार में भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों को सबक सिखाने के लिए निगरानी ब्यूरो के द्वारा कई तरह के फैसले लिए जा रहे हैं ताकि रिश्वत लेने वाले लोगों को सबक सिखाया जाये। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं।
दरअसल बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों को सबक सिखाने के लिए कम्प्लेन करना चाहते हैं। लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण वो कम्प्लेन नहीं कर पाते हैं। अब लोग सीधे निगरानी ब्यूरो में फोन कर कम्प्लेन कर सकते हैं।
बिहार में कोई रिश्वत मांगे तो इस नंबर पर करें फोन?
1 .पुलिस प्रशासन और अन्य सरकारी रिश्वत मांगे तो 0612- 2215344, 2215043 और 7765953261 पर फोन करें।
2 .आय से अधिक संपत्ति जमा करने के खिलाफ 0612-2506253 और 9431800122 मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
3 .तकनीकी मामलों एवं निर्माण संबंधी कार्यों की शिकायतों के लिए 0612-2215081 और 8544419040 पर कॉल कर सकते हैं।
4 .भ्रष्टाचार से संबंधित अन्य शिकायतों के लिए 0612-2217048 और 0612-2232704 पर फोन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment