बक्सर में खुरपी, कुदाल और हसुआ पर मिल रही भारी सब्सिडी

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में खेती करने वाले किसान खुरपी, कुदाल और हसुआ आदि की खरीद कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के द्वारा इन चीजों की खरीद पर किसानों को भारी सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

खबर के अनुसार कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को खुरपी, कुदाल और हसुआ समेत 108 तरह के कृषि सामानों की खरीद पर 40 से 80 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए जिले के किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की विभागीय पोर्टल पर इन चीजों की खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अगर कोई  किसान इन यंत्रों की खरीद पर अनुदान का लाभ प्राप्त करना चाहता हैं तो आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकता हैं। 

वहीं 20 हजार से अधिक के कृषि यंत्र की खरीद के लिए किसानों को एलपीसी या जमीन लगान की रसीद देनी होगी। वहीं किसान अगर 20 हजार से कम कीमत के कृषि यंत्र की खरीद करते हैं तो इसके लिए उन्हें कोई भी कागजात नहीं देना होगा।

0 comments:

Post a Comment