बक्सर : बिहार जिला परिषद में 349 पदों पर होगी भर्ती

बक्सर : बिहार जिला परिषद में 349 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर से तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इन पदों पर भर्ती को लेकर चयन आयोग के पास अधियाचन भेजा जायेगा। इसके बाद आयोग के द्वारा नोटिफिकेशन जारी होगा। 

खबर के अनुसार लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की जिला परिषदों में 349 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए रिक्त पदों का विवरण बीपीएससी, तकनीकी सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पास भेजी जाएगी।

बता दें की बिहार के सभी जिला परिषद कार्यालयों में तकनीकी और गैर तकनीकी कोटि के 349 पदों पर भर्ती को लेकर सरकार से स्वीकृति मिली है। इन पदों पर भर्ती को लेकर नोटिश जारी किया जा सकता हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

इन पदों पर होगी भर्ती?

जिला अभियंता : कुल 34 पद।

निम्नवर्गीय लिपिक : कुल 112 पद। 

मुख्य योजना पदाधिकारी : कुल 38 पद।

कनीय अभियंता/तकनीकी सहायक स्तर : कुल 41 पद।

सहायक अभियंता सह प्राक्कलन पदाधिकारी : कुल 86 पद।

मुख्य लेखा पदाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी : कुल 38 पद।

0 comments:

Post a Comment