खबर के अनुसार अहमदाबाद के साइंस सिटी में रोबोटिक गैलरी के पास ह्यूमन एंड बायोलॉजिकल साइंस गैलरी स्थापित होगी। यह गैलरी 19 हजार वर्ग मीटर में फैली होगी, इसमें 10 से अधिक केंद्रीय प्रदर्शनियों और 140 उप-प्रदर्शनियों के साथ कुल 150 प्रदर्शनों को रखा जायेगा।
आपको बता दें की इस अहमदाबाद के साइंस सिटी में इस ह्यूमन एंड बायोलॉजिकल साइंस गैलरी का निर्माण लोगों को पृथ्वी पर अन्य जीवित चीजों के बारे में जागरूक करने और उनके अस्तित्व को संरक्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ह्यूमन एंड बायोलॉजिकल साइंस गैलरी बनाने का विचार साल 2022 में आया था, अब डिजाइन फाइनल होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। 316 करोड़ रूपये की लागत से दो साल में इसका निर्माण पूरा हो जायेगा।
0 comments:
Post a Comment