बक्सर : बिहार में 17 जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला

बक्सर : बिहार में नौकरी करने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने  राज्य के 17 जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला कर दिया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किये गए हैं।

बिहार में 17 जिला शिक्षा पदाधिकारियों का तबादला?

गया के राजदेव राम को बेगूसराय भेजा गया हैं। 

उप निदेशक मोतीपुर रहमान को किशनगंज भेजा गया है। 

पटना के अमित कुमार को कटिहार की जिम्मेदारी दी गई हैं। 

सुपौल के सुरेंद्र कुमार को औरंगाबाद की जिम्मेदारी मिली हैं। 

समस्तीपुर के मदन राय को रोहतास की जिम्मेदारी भेजी गई हैं। 

औरंगाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह को सुपौल भेजा गया है।

शिवहर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश को गया भेजा गया हैं। 

कुंदन कुमार को बांका, रश्मि रेखा को जहानाबाद की जिम्मेदारी मिली हैं। 

बेगूसराय के शर्मिला राय को भोजपुर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया हैं। 

अररिया जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार को नालंदा की जिम्मेदारी दी गई हैं। 

पूर्वी चंपारण के संजय कुमार को पटना का जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। 

कटिहार जिला शिक्षा पदाधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को समस्तीपुर भेजा गया हैं। 

पवन कुमार को पूर्वी चंपारण मोतिहारी का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है।

किशनगंज के सुभाष कुमार गुप्ता को गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया हैं। 

रोहतास जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को पूर्वी चंपारण की जिम्मेदारी मिली हैं। 

लखीसराय डीईओ विमलेश कुमार चौधरी को मधुबनी जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया हैं। 

राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के यदुवंश राम को लखीसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment