खबर के अनुसार सरकार अगर मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि करती हैं तो केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी।
बता दें की इससे पहले केंद्र सरकार के द्वारा अक्टूबर 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि की गई थी। जिससे कर्मचारियों का डीए बढ़कर 46% कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मार्च 2024 में डीए बढ़ाने की घोषणा हो सकती हैं।
वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। इसका फायदा देशभर में नौकरी करने वाले करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा। साथ ही साथ 67.95 लाख पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा।
0 comments:
Post a Comment