अहमदाबाद में गंदगी फैलाने पर 81 हजार रुपये का जुर्माना

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में गंदगी फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही साथ निगम की टीम सीसीटीवी से लोगों पर नजर रख रही हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद नगर निगम की टीम ने शहर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले 83 इकाईयों को नोटिश जारी किया हैं। साथ ही साथ कई इकाईयों पर सार्वजनिक रूप से कचरा फैलाने को लेकर जुर्माना भी लगाया गया हैं।

बता दें की निगम की टीम के द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में 108 इकाइयों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें 83 इकाइयों को नोटिस दिया गया। जबकि कई इकाईयों से 3.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक भी जब्त किया गया हैं और 81000 का जुर्माना लगाया हैं। 

दरअसल अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा शहर के कई इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। आने वाले दिनों में शहर के सभी जोन में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा और गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment