मां बनने के लिए क्या होती है महिलाओं की सही उम्र?
25 से 30 की उम्र सबसे सही: डॉक्टरों की मानें तो 25 से 30 की उम्र महिलाओं के मां बनने के लिए सबसे अच्छी उम्र होती हैं। क्योंकि इस समय शरीर की प्रजनन प्रणाली और अन्य प्रणाली अपनी चरम सीमा पर होती हैं। जिससे की महिलाओं को मां बनना आसान होता हैं।
30 से 35 की उम्र नहीं है ठीक: डॉक्टरों के अनुसार 30 वर्ष के बाद महिलाओं में कई तरह से हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिससे उनकी प्रजनन स्तर में कमी आती है। वहीं अगर उम्र 35 पार हो जाए तो गर्भ ठहरने, गर्भावस्था बनाए रखने और स्वस्थ बच्चे के जन्म की संभावना कम हो जाती है।
35 से 40 की उम्र के मां बनने के चांस कम : डॉक्टरों की मानें तो 35 से 40 के बीच गर्भधारण की संभावना महिलाओं में 50 प्रतिशत कम हो जाती है। वहीं अधिक उम्र के कारण मोटापा,डायबिटीज होने की शिकायत भी हो सकती है। जिससे मां बनने में बड़ी परेशानी आती हैं।

0 comments:
Post a Comment