10 बीमारियों का काल है 'लाल सेब', जानें 10 फायदे

हेल्थ डेस्क: लाल सेब का सेवन इंसान के हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, जिंक, विटामिन ई, नियासिन, विटामिन डी, फाइबर, कैल्शियम, पॉलीफेनोल्स समेत अन्य कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखते हैं।

10 बीमारियों का काल है 'लाल सेब', जानें 10 फायदे?

1 .सेब में मौजूद एंटी-अल्सरेटिव गुण अल्सर कम करते हैं। 

2 .सेब में मौजूद ऐंटिपैथोजेन गुण गले और फेफड़ों में वायरस को नहीं बढ़ने देता हैं।

3 .सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट कैंसर होने की संभावना को कम करते हैं।

4 .सेब में मौजूद फ़ाइबर और फ़ेनोलिक हार्ट के लिए फ़ायदेमंद होते हैं, इससे दिल सेहतमंद रहता हैं।

5 .सेब में मौजूद पेक्टिन दस्त को रोकता है और कब्ज़ से आराम दिलाता है। इसके सेवन से पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता हैं।

6 .सेब में मौजूद फ़ाइबर और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा भी कम हो जाता हैं।

7 .सेब में मौजूद विटामिन K हड्डियों को मज़बूत बनाता है। इससे हड्डियों में किसी तरह की बीमारी नहीं होती हैं और हड्डी स्वस्थ रहता हैं।

8 .सेब में मौजूद राइबोफ़्लेविन, थायमिन, और विटामिन बी-6 तंत्रिका तंत्र को मज़बूत रखते हैं। इससे इंसान के शरीर में ताकत बनी रहती हैं।

9 .सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके सेवन से त्वचा और ग्लो और निखार बना रहता हैं।

10 .सेब में मौजूद एंटी-माइक्रोबियल गुण सूजन कम करते हैं। साथ ही साथ शरीर की कई तरह की परेशानियों को ठीक करते हैं।

0 comments:

Post a Comment