2024 में जमीन खरीदते समय देखें ये 10 दस्तावेज?
1 .मदर डीड: जमीन खरीदते समय इस दस्तावेज की जांच करें। क्यों की यह रियल एस्टेट की संपत्ति का सबसे अहम दस्तावेज़ है, जो स्वामित्व के इतिहास को बताता है।
2 .सेल डीड : यह दस्तावेज़ विक्रेता से खरीदार को ज़मीन के स्वामित्व का हस्तांतरण करता है। यह एक अहम दस्तावेज हैं।
3 .पुरानी रजिस्ट्री : जमीन खरीदने से पहले आप किसी भी जमीन की पुरानी रजिस्ट्री आवश्य चेक करें, ताकि पता चाहें की जमीन किसके नाम पर रजिस्टर हैं।
4 .पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी : अगर ज़मीन का विक्रेता ज़मीन का मालिक नहीं है, तो उसके पास पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी होनी चाहिए। इसलिए आप इसकी जांच करें।
5 . एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफ़िकेट : आपको बता दें की यह दस्तावेज़ ज़मीन से जुड़े सभी लेन-देन का रिकॉर्ड रखता है। शहरों में जमीन लेते समय इसे आवश्य देखें।
6 .अनापत्ति प्रमाण पत्र : यह एक अहम दस्तावेज़ है, जो इस बात की पुष्टि करता है कि उस जमीन के किसी चीज़ पर किसी का कोई आपत्ति नहीं है
7 .पहचान प्रमाण : खरीदार को जमीन बेचने वाले का पहचान प्रमाण, जैसे पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड आवश्य देखनी चाहिए।
8 .पता प्रमाण : जमीन खरीदने से पहले खरीदार को जमीन मालिक का पत्ता जाननी चाहिए। इसे स्थापित करने के लिए वैध पता प्रमाण, जैसे उपयोगिता बिल या ड्राइविंग लाइसेंस देख सकते हैं।
9 .पजेशन लेटर : अगर आप किसी डेवलपर से संपत्ति खरीद रहे हैं, तो वह आपको पजेशन लेटर जारी करेगा। इसमें प्रॉपर्टी पर कब्ज़े की तारीख़ लिखी होती है.
10 .टैक्स पेमेंट का स्टेटस : प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर उस पर शुल्क लगता है। इसलिए जमीन खरीदने से पहले इसे चेक कर लें।

0 comments:
Post a Comment