बिहार से अब 5 देशों के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना एयरपोर्ट से अब 5 देशों के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी। जिससे बिहार के लोगों को विदेश जाने में काफी सुविधा होगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

खबर के अनुसार बिहार के पटना एयररपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरूआत हो सकती हैं। बिहार में बौद्ध पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई देशों के बीच विमान सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही हैं। जल्द ही इसकी शुरूआत हो सकती हैं। 

बता दें की बिहार के पटना एयरपोर्ट से नेपाल के अलावा जापान, वियतनाम, म्यांमार और थाइलैंड जैसे देशों के लिए भी सीधा विमान मिलने की संभावना है। पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन में पांच एयरोब्रिज बनाने के साथ विमानाें के लिए छह पार्किंग भी तैयार की जा रही है।

दरअसल वर्त्तमान समय में बिहार के सिर्फ गया एयरपोर्ट से ही दूसरे देशों के लिए सीधी फ्लाइट मिलती हैं। अब बिहार के लोगों को पटना एयरपोर्ट से भी सीधी फ्लाइट से विदेश में सफर करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment