खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में एक दो स्थान पर आसमनी बिजली भी गिर सकती हैं।
बता दें की मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण पटना सहित राज्य के दक्षिणी भागों के जिलों में गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि, बिहार के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सितंबर में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी हालांकि अगस्त से कम वर्षा की संभावना हैं। वहीं कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज हो सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधान रहने की अपील की हैं।

0 comments:
Post a Comment